चक्रधरपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई:खनन विभाग ने बालू से भरा हाइवा पकड़ा, माफिया रात में कर रहे अवैध खनन

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने चक्रधरपुर के पास से बालू से लदा एक हाइवा जब्त किया। यह वाहन गोइलकेरा और गुदड़ी क्षेत्र के बालू घाटों से अवैध खनन कर चक्रधरपुर की ओर जा रहा था। खनन विभाग के अनुसार बालू माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध खनन कर रहे हैं। विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहे हैं। फिर भी जिले में अवैध बालू परिवहन जारी है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। ये लोग अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग कर रहे हैं। बालू माफिया और इन सफेदपोश लोगों की मिलीभगत से अवैध खनन का धंधा फल-फूल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *