ऋषिकेश| चाईबासा दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार ओर झारखंड के राजकुमार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर प सिंहभूम जिले में पिछले 12 सालों से अनोखा रक्तदान शिविर लग रहा है। धौनी के यूनिक नंबर सात है, जर्सी नंबर भी सात और उनका जन्मदिन भी सात जुलाई है। ऐसे में प सिंहभूम के चक्रधरपुर के धौनी फैंस क्लब के सहयोग से और शिरडी सांई भक्त मंडल अनोखा रक्तदान कैंप आयोजित करते हैं। रक्तदान से पहले धौनी फैंस क्लब के संस्थापक आर श्रीकांत राव उर्फ डिक्की व अन्य जन्मदिन का केक काटते हैं। इसके बाद जो रक्तदान करते हैं उन्हें हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाते हैं। इस अनूठे रक्तदान शिविर की शुरुआत साल 2013 से शुरु हुई। अंतत: पिछले 12 कैंप में 2400 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान की है। पिछले साल 300 लोगों ने रक्तदान किया। जिन्हें हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। ये सब कुछ महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जन्म दिन पर सकारात्मक पहल से हो रही है। इस बार भी 7 जुलाई 2025 को यह अनोखा कैंप रेलवे कल्याण मंडपम में आयोजित है। ऐसे हुई शुरुआत… महेंद्र सिंह धौनी के खास फैंस हैं चक्रधरपुर के आर श्रीकांत कुमार डिक्की। उन्होंने बताया िक 23 जून 2005 को धौनी चक्रधरपुर आए थे। उनके क्रिकेटिंग के हम पहले से फैन थे। उनसे मिले। साथ में सेल्फी लिया। इसके बाद लगातार उनका जन्मदिन मनाते रहे हैं। ऐसे में मन में आया कि एक सकारात्मक पहल करें। तब शिरडी साईं भक्त मंडली और त्रिवेणी ग्रुप की मदद से यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं। हम न सिर्फ मानवता के िलए रक्तदान कर रहे हैं बल्कि हेलमेट देकर दुर्घटना से बचा रहे हैं। बताया कि धौनी की हर उपलब्धि पर जुलूस व पेंटिंग आदि करते रहे हैं।


