अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारिकपुर के पास रायसिख बास में शुक्रवार सुबह ज़मीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तीन बीघा गैर-खातेदारी जमीन के विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे, पत्थर चले एक पक्ष ने गोलीबारी करदी। हमले में 55 वर्षीय दीपो बाई को गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।महिला के ठोड़ी और गले के बिच गोली लगी थी। घटना के दौरान मृतका के पति चरण सिंह, बेटे कुलदीप, कुलवंत, अंग्रेज और बलवीर सिंह के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों का इलाज नौगांवा के सीएचसी में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का जंगीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने अलवर रेफर किया है। 20 दिन से जमीन को लेकर तनाव
मृतका के बेटे कुलदीप ने बताया कि तीन बीघा जमीन पर पिछले 20 दिनों से विवाद चल रहा था। यह गैर-खातेदारी जमीन उनके पिता चरण सिंह के नाम है, जिसमें से एक बीघा पर चचेरे भाई जंगीर सिंह खेती करता है और दो बीघा पर चरण सिंह। आरोप है कि जंगीर सिंह ने हाल ही में पूरी तीन बीघा जमीन पर स्टे ले लिया और पूरी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा था। इसी को लेकर परिवार में लगातार विवाद और झगड़े की स्थिति बनी हुई थी। कुलदीप ने बताया कि गुरुवार शाम भी दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई थी लेकिन ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार सुबह जंगीर सिंह करीब आठ लोगों को साथ लेकर आया, जिनमें से चार के हाथ में बंदूक और बाकी के हाथ में लाठी-डंडे थे। आते ही उन्होंने चरण सिंह के घर पर हमला कर दिया। पत्थरबाज़ी हुई और इसी दौरान जंगीर ने उसकी मां दीपो बाई को गोली मार दी। पुलिस मौके पर, कई हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार लोगों को पहचानकर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।


