चचेरे भाई ने दी प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी:युवती ने चाचा के बेटे पर लगाया अश्लीलता और पीछा करने का आरोप

अजमेर में एक युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चाचा के बेटे पर आरोप लगाते हुए अजमेर एसपी को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल सज्जन सिंह ने बताया कि एक पीड़िता की ओर से अजमेर एसपी वंदिता राणा को मामले की शिकायत दी गई। एसपी के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके चाचा का लड़का उसे उसके अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उसका पीछा कर अश्लील हरकत की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई होशियार सिंह की ओर से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *