चतरा के इटखोरी में सड़क हादसा:बीडीओ की गाड़ी की टक्कर से ब्लॉक कर्मी घायल, अधिकारी ने खुद पहुंचाया अस्पताल

चतरा जिले के मयूरहंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार के सरकारी वाहन से शनिवार की शाम हादसा हो गया। उनके वाहन ने बाइक से जा रहे कृषि विभाग के एक सदस्य को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रखंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। तत्काल प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीतीज जंगल के पास हुआ हादसा यह हादसा इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज जंगल के पास उस समय हुआ, जब बीडीओ मनीष कुमार चतरा जिला मुख्यालय से मयूरहंड लौट रहे थे। इसी दौरान, जंगल के रास्ते में उनका सरकारी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे बाइक से जा रहे बीटीएम मुकेश कुमार सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश कुमार मौके पर ही गिर पड़े और उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद बीडीओ मनीष कुमार ने खुद अपनी निगरानी में इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया। परिजनों को दी गई जानकारी बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल की स्थिति गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग भेजा गया है। घटना की जानकारी मुकेश कुमार सिंह के परिजनों को दे दी गई है। घायल के इलाज में कोई कमी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *