चतरा में अनियंत्रित हाइवा का कहर:ड्राइवर ने गाड़ी से खोया नियंत्रण; बंगला चौक पर तीन पेड़ से टकराया, राहगीर बाल-बाल बचे

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बंगला चौक पर एक अनियंत्रित डस्ट लदे हाइवा ने तीन पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। यह घटना तब हुई जब तेज रफ्तार हाइवा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, डस्ट से लदा यह हाइवा टंडवा से चौपारण की ओर जा रहा था। पीतीज स्थित बंगला चौक के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे लगे तीन पेड़ों से टकराया और उन्हें जड़ से उखाड़ दिया। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ पेड़ों से टकराने के बाद हाइवा रुक गया, जिससे आसपास के घरों और दुकानों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने अनियंत्रित हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में बेलगाम दौड़ने वाले हाइवा वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *