चतरा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। हंटरगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को पुलिस ने चोर समेत बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चोर ने स्वीकार किया है कि वह इस चोरी की बाइक का इस्तेमाल बिहार में अवैध शराब तस्करी के लिए करने वाला था। यह मामला हंटरगंज थाना कांड संख्या 204/25 से संबंधित है, जिसमें काली और नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। व्यक्ति ने कागजात मांगने पर भागने का प्रयास किया पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका जिस पर गलत नंबर लिखा था। मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति कागजात मांगने पर हिचकिचाने लगा और भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर उसे तुरंत हंटरगंज थाना लाया गया। थाने में मोटरसाइकिल के इंजन नंबर और चेचिस नंबर की जांच की गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह वही मोटरसाइकिल है जो कांड संख्या 204/25 में चोरी हुई थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर, अभियुक्त राहुल कुमार (20), पिता सेवक यादव, निवासी भोजपुर, थाना हंटरगंज ने खुलासा किया कि उसने बिहार में अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय के सामने से यह बाइक चुराई थी।


