चतरा में नक्सलियों ने दिखाई क्रूरता:मवेशी चराने गए ग्रामीण की हत्या, पुलिस मुखबिरी का शक, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने एक और क्रूर वारदात को अंजाम दिया है। लेमबुवा गांव के निवासी विष्णु साव की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विष्णु साव सुबह अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर जा रहे थे, तभी चार से पांच हथियारबंद नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ ही समय बाद नक्सलियों ने विष्णु साव की हत्या कर दी। उनका शव टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर पर स्थित जंगल से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विष्णु साव की हत्या के पीछे पुलिस मुखबिरी का शक जताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय, एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *