चतरा में नशा कारोबारियों पर कार्रवाई:2.3 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

चतरा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.3 किलो गांजा और एक बाइक बरामद की गई है। एसडीपीओ संदीप सुमन के अनुसार, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट से हुमाजांग की ओर गांजे की खेप भेजी जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हुमाजांग गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। मोटरसाइकिल की तलाशी में सफेद बोरे में छिपाकर रखा गांजा मिला। होली के अवसर पर इसे बेचने का प्लान था गिरफ्तार आरोपियों में लिपदा गांव के मुरारी सिंह और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मथुरापुर गांव के सुनिल कुमार पाठक से गांजा खरीदा था। होली के अवसर पर इसे बेचने और स्वयं उपयोग की योजना थी। गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर गांजा की बिक्री करने वाले सुनील कुमार पाठक को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के कारोबारी और तस्करों के विरुद्ध चौतरफा प्रहार कर रही है। नशे की खेती करने और उसके कारोबार से जुड़े तस्करों को चिन्हित कर जेल भेजने की कार्रवाई निरंतर तौर पर की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। किसी भी परिस्थिति में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू, थाना प्रभारी कासिम अंसारी, एसआई प्रेम कुमार सांगा, जुवैल गुड़िया व एएसआई दुर्गा चरण बिरुआ समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *