चतरा में बंद घर से 6 लाख के जेवर-नगदी चोरी:घर के मालिक शादी में गए थे रांची, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

चतरा शहर के लाइन मोहल्ला, खान का गली में एक बंद घर से चोरों ने 6 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और लाखों रुपए नगद चोरी कर लिए। यह घटना तब हुई, जब घर के मालिक मोहम्मद राशिद रांची में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे गोदरेज को निशाना बनाया। वे घर से 6 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और लाखों रुपए नगद लेकर फरार हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में चतरा शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी की कई वारदातें हुई हैं। इन घटनाओं से शहर में एक सक्रिय चोर गिरोह के होने का संदेह है, जो सूने घरों को निशाना बनाता है। चोरी की घटना के बाद, पीड़ित मोहम्मद राशिद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *