चतरा में बाढ़ का पानी ले रहा जान:लीलाजन नदी से मिला 4 दिन से लापता युवक का शव, अमझरीया नदी में डूबा था

चतरा जिले में बाढ़ की विभीषिका अभी भी जारी है। हंटरगंज के मंझगांवा गांव निवासी पप्पू कुमार (35) का शव गुरुवार को लीलाजन नदी से बरामद हुआ। पप्पू सोमवार की शाम से लापता थे। जोगिंदर भारती के पुत्र पप्पू अमझरीया नदी में डूब गए थे। बाढ़ के कारण उच्च जलस्तर की वजह से परिजन और ग्रामीण उन्हें नहीं ढूंढ पाए। आज सुबह जब नदी का जलस्तर कम हुआ, तब ग्रामीणों को शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *