चतरा में मनरेगा की 2. 43 लाख योजना पूर्ण, 43 हजार प्रगति पर

भास्कर न्यूज । चतरा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से मजदूरों को लगातार रोजगार मिल रहा है। गांवों में मनरेगा के तहत तेजी से कार्य हो रहे हैं। श्रमिकों को गांव में ही काम मिल रहा है। श्रमिकों के परिश्रम के कारण ही जिले में दो लाख 43 हजार 989 योजना पूर्ण कर ली गई है। शेष 44 हजार 656 योजना पर कार्य प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि जिले में मनरेगा से दो लाख 88 हजार 645 योजनाएं शुरु की गई है। इसमें 84.53 प्रतिशत योजनाएं पूरी कर ली गई है। विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा से दीदी बाड़ी, कूप निर्माण, तालाब, डोभा, खेल मैदान, बागवानी का काम चल रहा है। लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मजदूरों मनरेगा से मोहभंग होता जा रहा है। जिले में मनरेगा के क्रियान्वयन में सबसे बेहतर प्रदर्शन कुंदा प्रखंड का है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस प्रखंड में 12 हजार 65 योजना ली गई है। इनमें 10 हजार 709 योजना कंपलीट कर ली गई है। इस तरह इस प्रखंड में 88.76 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। इसी तरह चतरा प्रखंड में 86.77 प्रतिशत, गिद्धौर प्रखंड में 81.80 प्रतिशत, हंटरगंज प्रखंड में 85.07 प्रतिशत , इटखोरी प्रखंड में 83.83 प्रतिशत , कान्हाचट्टी प्रखंड में 80.14 प्रतिशत, लावालौंग प्रखंड में 86.83 प्रतिशत, मयूरहंड प्रखंड में 86.89 प्रतिशत, पत्थलगड़ा प्रखंड में 85.53 प्रतिशत, प्रतापपुर प्रखंड में 80.70 प्रतिशत, सिमरिया प्रखंड में 82.71 प्रतिशत और टंडवा प्रखंड में 87.28 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *