चतरा ।जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के अंतर्गत राजपुर गांव निवासी रंजीत साहू की भुरकुंडा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे शादी समारोह से घर लौट रहे थे ,तभी हादसा हुआ। घटना में उनकी पत्नी और बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सभी को हजारीबाग रेफर किया गया है। रंजीत साहू राजपुर में मोबाइल दुकान चलाते थे और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सूचना मिलते ही चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे और इटखोरी चिकित्सा पदाधिकारी को इलाज के लिए बुलाया। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


