चतरा : राशन लेने गई विधवा महिला के साथ डीलर के बेटों ने की मारपीट

भास्कर न्यूज | चतरा शहर के बिंड मोहल्ला निवासी स्व सुरेंद्र राम की 65 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी ने गुदरी बाजार निवासी सह जन वितरण प्रणाली की दुकानदार शिवानी गुप्ता व उनके बेटों पर मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी महिला ने सदर थाना में डीलर के विरुद्ध एफआईआर के लिए सदर थाना में आवेदन दिया है। थाना को दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि वह राशन लेने के लिए अपने डीलर शिवानी गुप्ता के दुकान में गई हुई थी। दुकान में तीन महीने का अनाज मिल रहा है। डीलर के द्वारा दो महीने का ही अनाज दिया गया। जब वह एक महीने का और अनाज की मांग किया तो डीलर के दो बेटों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दिया। एक लड़के ने उसपर डंडे चला दिया। जिससे उसके हाथ पर चोट लगा और हाथ भी फुल गया। हांलाकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नही किया गया है। यहां बताते चले कि भारत सरकार के द्वारा अंत्योदय योजना व लाल कार्ड धारियों को इस माह में एक साथ जून, जुलाई व अगस्त तक का अनाज एडवांस में दिया जा रहा है। भुक्तभोगी महिला भी अंत्योदय योजना के तहत एक साथ तीन महीने का अनाज लेने के लिए राशन दुकान पर गई हुई थी। लेकिन राशन दुकानदार ने महिला को अनाज देने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *