चपरासी भर्ती परीक्षा..जालोर के सेंटर में टीचर की तबीयत बिगड़ी:उदयपुर में कैंडिडेट की नाक पर टेप चिपकाई, जयपुर में शर्ट उतरवाई, भरतपुर में बालों की स्कैनिंग

राजस्थान में 3 दिन चली चपरासी (ग्रेड-4) भर्ती परीक्षा खत्म हो गई है। आखिरी दिन पहली पारी में रजिस्टर्ड कैंडिडेट में से 86.28 प्रतिशत ने परीक्षा दी। आज भी कैंडिडेट को सख्त चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर लाख की चूड़ी उतरवाने को लेकर नाराजगी दिखी। वहीं, अजमेर, भरतपुर के कई सेंटर्स पर महिलाओं के बालों तक को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया गया। जालोर के एक परीक्षा केंद्र में अचानक एंबुलेंस पहुंचने से कुछ सेकेंड के लिए हड़कंप मच गया। दरअसल, एग्जाम में ड्यूटी दे रहे एक टीचर की तबीयत बिगड़ गई थी। उदयपुर में महिला कैंडिडेट की नोज पिन नहीं उतरी, तो नाक पर टेप चिपका दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर फुल स्लीवस की शर्ट पहनने वाले कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी गई। वहीं, फीमेल कैंडिडेट को बिना चुन्नी के ही प्रवेश मिला। जूते पहनकर पहुंचे कैंडिडेट भी परेशान होते नजर आए। 8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड दरअसल, परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा एजेंसी आज ज्यादा अलर्ट नजर आईं। कैंडिडेट की जांच तीन लेवल में की गई। एजेंसियों के अनुसार जयपुर में नकल करते पकड़े गए कैंडिडेट के बाद आज ज्यादा सतर्कता बरती गई। सभी सेंटर्स पर कैंडिडेट्स की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। आज की परीक्षा के लिए दोनों पारियों में 8 लाख 23 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। एनालिसिस या डिस्कशन करने वालों पर होगी कार्रवाई- चेयरमैन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का पेपर एनालिसिस या ऑनलाइन-ऑफलाइन डिस्कशन नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। अब देखिए- परीक्षा सेंटर्स में एंट्री से जुड़े PHOTOS… 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड प्रदेशभर में 53,749 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में पूरे राजस्थान से 24 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक कुल 6 पारियों में हो रही है। जिसमें 4 पारियों की परीक्षा पूरी हो चुकी है। …. ग्रेड-4 एग्जाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… चपरासी-भर्ती परीक्षा,कोटा में महिला अभ्यर्थी के कान के झुमके उतरवाए:बालों में लगे बैंड खुलवाने के बाद दिया प्रवेश; हाथ में बंधे धागे काटे IAS का एग्जाम दे चुका, अब चपरासी का देने आया:अलवर में कोचिंग पढ़ाने वाला टीचर भी एग्जाम देने पहुंचा, तीसरे दिन भी भीड़ चपरासी-भर्ती परीक्षा,उदयपुर में महिला कैंडिडेट की नाक पर टेप चिपकाया:एक मिनट देरी से पहुंचे अभ्यर्थी को नहीं मिला प्रवेश; टी-शर्ट से मेटल के बटन काटे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *