चपरासी-भर्ती परीक्षा ; लगाई दौड़, थोड़ी सी देरी भारी पड़ी:एग्जाम से पहले धागो पर चलाई कैंची, एक मिनट की देरी वालों ने मांगी मिन्नते

राजस्थान में चल रही चपरासी भर्ती परीक्षा के आज दूसरे दिन शनिवार को भी उदयपुर में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। कई परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे धागे काटे गए तो महिला परीक्षार्थियों के नाक की बालियां खोली गई। उदयपुर में 112 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। दूसरे दिन दोनों पारियों में करीब 35214 एवं 35216 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था केंद्रों पर की गई। केंद्रों पर ऐनवक्त पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने दौड़कर केंद्र में प्रवेश पाया और ठीक 9 बजे केंद्र के गेट या फाटक बंद कर दिए गए। एक मिनट भी लेट आए परीक्षार्थी बाहर रह गए और बाद में उन्होंने कई बार आग्रह किया लेकिन एंट्री नहीं मिली। उदयपुर जिले में बांसवाड़ा, डूंगरपुर,सलूंबर, सिरोही जिले तथा अन्य राज्यों के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे है। इससे पहले सुबह बस स्टैंड पर भीड़ थी। पहले दिन 73.4 प्रतिशत उपस्थिति रही
उदयपुर में पहले दिन 19 सितंबर को पहली पारी में 35220 अभ्यर्थियों में से 25795 उपस्थित रहे, वहीं 9425 की अनुपस्थिति दर्ज की गई। दोपहर में 3 से 5 तक हुई द्वितीय पारी में 35215 में से 25906 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पारी में 9309 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पारियों में कुल 73.4 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *