चब्बा बरसाती नाले की ग्रिलें टूटी

अमृतसर| तरनतारन रोड पर चब्बा के पास बने बरसाती नाले की ड्रेन की ग्रिलें टूट चुकी है। हाईवे होने के कारण यहां वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ड्रेन के पास रास्ता तंग होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस तरफ जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। तरनतारन रोड के चब्बा के पास बरसाती नाले की ड्रेन को लगी ग्रिलें टूट चुकी है। जिस तरफ जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। जबकि फरवरी 2024 में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस रोड को चौड़ा करने के नींव पत्थर भी रखा था। क्योंकि भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण यह समय की मांग है। चब्बा ड्रेन का पास रोड काफी संकरा हो जाता है। जिसके चलते रात के समय लोगों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और मंत्री ईटीओ से मांग की है कि रोड को चौड़ा किया जाए और ड्रेन की ग्रिलों को सही करवाया जाए ताकि लोग रोड पर अपनी यात्रा आसानी से कर सके। -मनीष रामबानी, निवासी चब्बा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *