अमृतसर | पूर्वी हलके के चमरंग रोड पर सड़क कई महीनों से टूटी हुई है। जिस कारण यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। अक्सर यहां से वाहन चालक कई बार गिरे हैं। वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी बरकरार है। सड़क की समस्या ठीक न होने के कारण गड्ढे और भी गहरे होते जा रहे हैं। यह समस्या इलाका निवासियों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार निगम अधिकारियों को बताने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद से मांग की है कि इस सड़क का काम जल्द करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिले। – नरेंद्र कुमार, निवासी चमरंग रोड।


