चमरंग रोड से घी मंडी को जाती सड़क कूड़े का डंप बन रही है। यहां कूड़े की लिफ्टिंग न होने से लोग यहां कूड़ा फेंकने लगे है। जिससे इस जगह पर गंदगी और बदबू की भरमार हो रही है। पूर्वी हलके की वार्ड 29 और 30 में आती चमरंग रोड से घी मंडी को जाती सड़क कूड़े का डंप बनती जा रही है। इस जगह हर समय गंदगी रहने से बदबू की भरमार हो गई है। इससे इलाका निवासियों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क से लोग श्री दरबार साहिब भी जाते हैं। लेकिन मना करने के बावजूद यहां लोग अकसर कूड़ा फेंक जाते है। इसका बड़ा कारण यह है कि निगम की गाड़ियां भी कूड़े की लिप्टिंग इस जगह करने लगी है। जिसके चलते यह एक डंप का रूप ले रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि इस जगह कूड़ा न फेंका जाए।


