मुरैना में चम्बल नदी राजघाट पर रेत माफिया के द्वारा किए गए बड़ी मात्रा में डंप रेत पर टास्क फोर्स की कार्यवाही आज चौथे दिन भी जारी रही। शुक्रवार सुबह 7 बजे से कार्यवाही आज जारी है। सुबह से अभी तक 200 ट्रॉली डंप रेत के नष्ट किया जा चुका है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई है। कार्यवाही शाम तक जारी रहेगी। गुरुवार शाम तक तीन दिन की कार्यवाही में कुल तीन करोड़ 80 लाख का डंप रेत जब्त किया जा चुका है। दैनिक भास्कर ने इस मामले में लगातार खबरें प्रसारित की जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। चौथे दिन कार्यवाही जारी चम्बल राजघाट पर अवैध रेत भंडारण पर टास्क फोर्स की चौथे दिन भी भंडारण नष्ट करने पहुंची। शुक्रवार सुबह 7 से टास्क फोर्स वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुए 200 ट्रॉली डंप रेत नष्ट किया है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज 4 जेसीबी और 4 लोडर मशीन लगाकर रेत को नष्ट किया जा रहा है। आज किए नष्ट रेत की कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है शाम तक कार्यवाही जारी रहेगी। रेत माफियाओं ने किया रेत भंडारण चम्बल राजघाट पर रेत माफिया के द्वारा चम्बल नदी से रेत उत्खनन कर किनारे पर बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण कर रखा था। इस बात की जानकारी शासन प्रशासन को थी लेकिन कार्यवाही करने की हिम्मत जिला प्रशासन में नहीं थी। दैनिक भास्कर में खबर को देखते जाने के बाद खबर का इंपैक्ट हुआ और कलेक्टर ने टास्क फोर्स की मीटिंग लेकर अवैध भंडारण की गई रेत को नष्ट करने के आदेश दिए। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… माफिया पर छापा, 1.65 करोड़ की रेत नष्ट मुरैना के चंबल राजघाट पर अवैध रेत उत्खनन को लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर सोमवार सुबह 6 बजे टास्क फोर्स ने राजघाट में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से डंप की गई रेत को नष्ट किया। पूरी खबर पढ़ें…


