चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं…:सब्र का बांध टूटा तो सड़क पर आए अभ्यर्थी

उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) भर्ती 2023 में चयन के बाद भी नियुक्ति न मिलने से हजारों योग्य अभ्यर्थियों का सब्र टूट गया। सोमवार को भोपाल की सड़कों पर अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतीक्षा सूची में डाले गए शिक्षक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुए। यहां से रैली निकाली और फिर अर्धनग्न होकर सड़क पर बैनर बिछाकर लेटते हुए विरोध जताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2023 में 8720 पदों के लिए भर्ती निकली थी, लेकिन अंतिम चयन सिर्फ 2901 पर किया गया। करीब 5720 पद आज भी खाली हैं। इसके बावजूद योग्य उम्मीदवारों को वेटिंग में डाल दिया गया। कई विषयों में पद ज्यादा और पात्र अभ्यर्थी कम थे, फिर भी नियुक्ति नहीं दी गई। योग्य शिक्षक वर्षों इंतजार करेंगे तो पढ़ाई कैसे सुधरेगी?
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मनोज दत्तोतिया और नीरज द्विवेदी ने कहा कि यह नौकरी नहीं, शिक्षा व्यवस्था का सवाल है। योग्य शिक्षक वर्षों इंतजार करेंगे तो स्कूलों में पढ़ाई कैसे सुधरेगी? पहले भी ज्ञापन और धरने हुए, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *