उद्घाटन समारोह में शामिल अधिकारी और अन्य। बैकुंठपुर| एसईसीएल के चरचा कलारी आरओ चरचा माइंस में 100 टन वजन क्षमता वाले नए कांटा घर का उद्घाटन 24 मार्च को जीएम बीएन झा ने किया। कोयला उत्पादन में नई तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कारण पुराने कांटा घर की जगह नया कांटा घर शुरू किया गया है। इससे कम समय में ज्यादा कोयला डिस्पैच होगा और समय की बचत होगी। एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार, चरचा कॉलरी में हर माह करीब 1 लाख 25 हजार टन कोयले का उत्पादन हो रहा है। भविष्य में उत्पादन बढ़ने के साथ रेलवे की बजाय रोड सेल के जरिए कोयला परिवहन की संभावना अधिक है। इस महीने रोड सेल के माध्यम से 5 हजार टन कोयला परिवहन का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, सिमरजीत सिंह, एमआर मंडावी, एके सोनपुरिया, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


