चरणदास महंत बोले- बेटा सूरज अभी मेरा सहारा:कोरबा में नेता प्रतिपक्ष ने चुनावी लॉन्चिंग की खबरों को बताया मीडिया कल्पना

कोरबा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने बेटे सूरज महंत के राजनीतिक आगाज की अटकलों पर बयान दिया है। उन्होंने सूरज की चुनावी लॉन्चिंग की चर्चाओं को ‘मीडिया की कल्पना’ बताया। डॉ. महंत के अनुसार, सूरज फिलहाल उनके और सांसद ज्योत्सना महंत के ‘सहारे’ के तौर पर उनके साथ हैं। बेटे के राजनीतिक भविष्य से जुड़े सवालों पर डॉ. महंत ने कहा कि यह सब ‘मीडिया की कल्पना’ है। उन्होंने बताया, “स्वाभाविक है, लड़का मां के साथ घूमता है और जब मां नहीं रहती तो मेरे साथ घूमता है। हमें भी इस उम्र में घूमने के लिए एक सहारे की जरूरत होती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सूरज अभी ‘एक बच्चे की तरह’ उनके साथ काम कर रहा है और उसे आगे बढ़ाने की कोई जल्दबाजी या आवश्यकता नहीं है। इससे पहले सूरज महंत ने बयान दिया था कि वे पद के भूखे नहीं हैं। उनका धर्म माता-पिता की सेवा करना और कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करना है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। बता दें कि डॉ. चरणदास महंत के पिता बिसाहू लाल महंत अखंड मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में डॉ. महंत और उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत सक्रिय राजनीति में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *