चरही रेलवे स्टेशन पर जुटे लोग

घाटोटांड़| चरही रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए और रेल टेका डहर छेका आंदोलन में हिस्सा लिया। केदला, लइयो, बसंतपुर, दुन्नी, हेसागढ़ा, पुंडी, कुजू, मांडू सहित आसपास के कई क्षेत्रों के कुड़मी समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस आंदोलन में मोर्चा संभाला। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर था। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाने की अपील की। आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में कुड़मी समुदाय के लोग जुटे रहे और एकजुटता का परिचय दिया। आंदोलन के माध्यम से उन्होंने अपनी सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए आदिवासी दर्जा मिलने की आवश्यकता पर बल दिया। इस आंदोलन से क्षेत्र में कुड़मी समुदाय की आवाज़ को मजबूती मिली है। रामगढ़ | शहर के नेहरू रोड के कैंट क्वार्टर निवासी सोनू कुमार राम 22 वर्ष लापता है। वह 17 सितंबर की सुबह 9 बजे घर में किसी को बिना बताए निकला है। जो वापस घर नहीं लौटा है। इसे लेकर विजय राम ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने बेटे सोनू कुमार राम के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है। उन्होंने पुलिस से युवक की जल्द खोजबीन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *