चर्च में मनाया क्रिसमस डे:प्रभु यीशु मसीह को किया याद, कई धार्मिक आयोजन किए गए

चित्तौड़गढ़ के पेन्टेकॉस्टल चर्च में बुधवार सुबह को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन यानी क्रिसमस डे मनाया गया। ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने इस दौरान क्रिसमस के सॉन्ग्स गाए। पूरे चर्च में आकर्षण सजावट की गई। शुरुआत में कैरोल (प्रार्थना) गाया गया। इसके अलावा कई धार्मिक प्रोग्राम किए गए। रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में स्थित चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आकर्षक लाइट्स और अन्य सजावटी सामानों से सजावट की गई। क्रिसमस के लिए तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो चुकी थीं और चर्च को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था। बुधवार सुबह, क्रिसमस डे पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रभु यीशु को याद किया। दुनिया में हो शांति इस मौके पर प्रोग्राम की शुरूआत प्रार्थना से की गई, जिसके पश्चात करोल गान, बच्चों का एक्शन सॉग, वाद्य यंत्र आदि प्रोग्राम्स हुए। प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित शॉर्ट प्ले का आयोजन हुआ। चर्च अध्यक्ष फादर डॉ. जॉन पी. अब्राहाम ने कहा कि प्रभु यीशु ने सदैव साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा लोगों से लड़ाई-झगड़ा और बंटवारे को लेकर दूर रहने की बात कही। आजकल जो भी दुनिया में हो रहा है, वो सही नहीं है। इस तरह से युद्ध से कई हानि होती है। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया में शांति कायम हो, इसकी प्रार्थना कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सैम.जे. जॉनी अब्राहीम ने किया। कार्यक्रम का आकर्षण सांता क्लॉज रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *