चलकरी में इंटक वेल से 30 एचपी पंप मोटर की हुई चोरी

चोरी स्थल की जांच करते हुए थाना प्रभारी। भास्कर न्यूज । खेतको पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत के नहर के समीप बनी इंटक वेल पंप हाउस में 30 एचपी का पानी मोटर पम्प मध्य रात्रि को चोरों ने चोरी कर ली। पंप हाउस से पंप आपरेटर जाफर अंसारी ने सुबह 5 बजे पंप चालू करने गया तो देखा कि हाउस का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर घुसा तो देखा कि 30 एचपी का पंप नहीं है। इसकी सूचना चलकरी मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर को दिया। मुखिया इंटक वेल पहुंचकर देखा तो पंप की चोरी हुई है। मुखिया तुरन्त स्थानीय थाना पेटरवार को सूचित किया। पेटरवार थाना प्रभारी व पुलिस बल चलकरी इंटक वेल पम्प हाउस पहुंचे जहां पंप ऑपरेटर से पूछताछ किया। पंप संचालन ने बताया लगभग दस सालों से यह मोटर स्पेयर मे रखा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *