सलूंबर जिले की गींगला थाना पुलिस चलती बोलेरो कार पर पथराव कर एक महिला की हत्या करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को डिटेन किया है। थानाधिकारी जयकिशन ने बताया कि अनिल(23) पिता लालशंकर बरगोट निवासी करवाखास आसपुर डूंगरपुर और नेपाल(19) पिता नाथुराम डामोर निवासी भोडन का वेला साबला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। घटना में उपयोग ली बाइक भी बरामद की है। मृतका का परिवार दोनों आरोपियों को जानता है, ये समाज के कार्यक्रमों में आते रहते हैं। इन्होंने मारने की नियत से पत्थर फेंककर गाडी रोकने का प्रयास किया। एक पत्थर महिला मोती बाई के गले में लगा था। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया था रिटायरमेंट में शामिल होकर लौट रही महिलाओं पर की पत्थरवाजी
घटना 31 दिसंबर शाम करीब 5 बजे की है। जब मृतका मोती बाई पत्नी धनिया मीणा, देवली बाई पत्नी भीमराज, मांगली बाई पत्नी रामलाल, गोती बाई पत्नी अर्जुन आदि महलाएं उनके रिश्तेदार के रिटायरमेंट कार्यक्रम में चिबोडा घाटी गांव गई थी। जहां शामिल होकर बोलेरा गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रही थी। तभी झडाप स्कूल से ठीक पहले बाइक सवार तीन युवक दिखे। उन्होंने गाडी को रुकवाया। गाडी का गेट नहीं खोला तो जबरन खोलने का प्रयास किया। तभी उन्होंने पत्थरवाजी शुरू कर दी। एक पत्थर मोतीबाई के गले में लगा, जिससे वह बेसुध हो गई। घटना के वक्त मोतीबाई की तरफ गाड़ी का कांच खुला था। उन्हें तरुंत भबराना हॉस्पिटल ले गए। जहां से गंभीर स्थिति होने पर सलूंबर जिला अस्पताल रेफर किया। फिर वहां से उदयपुर शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।


