चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला:उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के बीच फंसी, RPF जवान ने खींचकर बचाई जान

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिर गई। मौके पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना 2 जनवरी 2026 की रात करीब 8.25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई, जब सवारी गाड़ी संख्या 19712 रवाना हो रही थी। महिला के गिरते ही एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल रामाश्रे पाल ने दौड़कर उसे तुरंत बाहर खींच लिया। कुछ सेकेंड की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। देखिए तस्वीरें सीहोर से नीमच जा रही थी महिला
सीहोर जिले के नंदी चौराहा क्षेत्र की रहने वाली संजना यादव (48), पति राजेश यादव, अपने परिवार के साथ सीहोर से नीमच जा रही थीं। वह ट्रेन के एम-2 कोच में सवार थीं। उज्जैन स्टेशन पर ठहराव के दौरान वह खाने-पीने का सामान लेने प्लेटफॉर्म पर उतरी थीं। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ा
ट्रेन के चलने के समय वापस चढ़ते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कोच व प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गिर पड़ीं। घटना के बाद उन्हें मामूली चोटें आईं। इलाज के बाद वह बस से नीमच के लिए रवाना हुईं। आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *