चलती ट्रेन से गिरकर नीमच के युवक की मौत:रतलाम से ड्यूटी कर घर लौटते समय हादसा

नीमच रेल मार्ग पर एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक रतलाम में ड्यूटी पूरी कर अपने घर नीमच लौट रहा था। मृतक की पहचान मूलचंद मार्ग स्थित धानका मोहल्ला निवासी गजेंद्र उर्फ गोविंद पिता नंदकिशोर के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है। रतलाम के रेलवे डीजल शेड में कार्यरत था युवक रतलाम के रेलवे डीजल शेड में कार्यरत था। शनिवार को भी वह अपनी शिफ्ट पूरी कर रतलाम से ट्रेन में बैठकर नीमच लौट रहा था। इसी दौरान जीरन क्षेत्र के चलदू के समीप मात्याखेड़ी के पुलिया के नीचे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी राहुल राठौर और पायलट दशरथ व्यास ने घायल युवक को संभाला और गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर सिगरेट पीने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्थान पर युवक गिरा था, वहां एक सिगरेट का पैकेट भी मिला है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि वह ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर सिगरेट पी रहा होगा और संतुलन बिगड़ने से पटरियों पर जा गिरा। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। शनिवार शाम को शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया। रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *