चलती ट्रेन से गिरकर रेलवे टेक्नीशियन की मौत:बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गए, शव परिजनों को सौंपा

केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के पाटन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से एक रेलवे टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत गुर्जर (30) निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में भरत गुर्जर को उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जीआरपी थाने के राजेश ने बताया- भरत गुर्जर 3 जनवरी को केशोरायपाटन स्टेशन से गुजर रही एक ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और जीआरपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रेलवे विभाग में काम करते ते आज मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भरत गुर्जर रेलवे विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में चेन्नई स्थित रेलवे वर्कशॉप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *