चांदी आल टाइम हाई पर पहुंची:ये ₹540 बढ़कर ₹1 लाख 1 हजार किलो बिक रही, सोना ₹121 महंगा होकर ₹96,988 हुआ

चांदी के दाम आज यानी 4 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹540 बढ़कर ₹1,01,000 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,460 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं सोने के दाम में आज मामूली तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹121 बढ़कर ₹96,988 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,867 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 20,826 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,826 रुपए बढ़कर 96,988 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,983 रुपए बढ़कर 1,01,000 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है चांदी
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *