चांदी ₹1,13,773 के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹3,483 का उछाल, इस साल ₹28,000 बढ़े दाम; सोना भी ₹586 महंगा हुआ

चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार, 14 जुलाई को एक किलो चांदी की कीमत 3,483 रुपए बढ़कर 1,13,773 रुपए पर पहुंच गई है। शुक्रवार (11 जुलाई) को यह 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर थी। जो इसका ऑल टाइम हाई था। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 586 रुपए महंगा होकर 98,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार (11 जुलाई) को सोने का दाम 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… थोक महंगाई 20 महीने के निचले स्तर पर: जून में ये माइनस 0.13% रही, खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी आई जून महीने के थोक महंगाई घटकर माइनस 0.13% पर आ गई है। ये इसका 20 महीने का निचला स्तर था। इससे पहले अक्टूबर 2023 में ये माइनस 0.56% पर थी। वहीं मई में ये 0.39% और अप्रैल में 0.85% पर थी। रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के घटने से महंगाई कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *