जयपुर में गुरुवार को सोना-चांदी में अब तक की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। एक दिन में चांदी 27 हजार रुपए बढ़कर 4 लाख रुपए किलो तो सोना 15,500 बढ़कर 1.84 लाख रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बिका। जनवरी माह में ही सोना 35% और चांदी 69% महंगी हो चुकी है। उधर, एमसीएक्स में कारोबारी समाप्ति पर चांदी के भाव 4 लाख रुपए से नीचे उतर गए। दिनभर में चांदी में 65 हजार रु. तक का उतार चढ़ाव हुआ। इस महीने सोना 47,800 तथा चांदी 1,63,500 रुपए प्रति किलो चढ़ चुकी है। साल 2025 में सोना 73.43% और चांदी 167.5% महंगी हुई थी। वहीं, बुलियन डीलर ग्राहकों से चांदी-सोना खरीदने को तैयार नहीं। बता दें, सोने और चांदी में अचानक तेजी ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है। बुलियन डीलर अब चांदी और सोना खरीदने से बच रहे हैं। इससे बाजार में अस्थिरता का माहौल हो गया है। चांदी की खरीद-बिक्री कीमत में 6 हजार रु. किलो का अंतर कीमत में असामान्य वृद्धि के कारण कई लोग सस्ते दामों में खरीदी चांदी को बेच कर मुनाफा कमाना चाहते हैं, लेकिन बुलियन डीलर कह रहे हैं कि जब कोई खरीदार आएगा तो उनकी चांदी खरीदेंगे। इतना नहीं, बुलियन डीलर बाजार भाव से 16 हजार रुपए कम में चांदी खरीद रहे हैं, जबकि बिक्री के समय 10 हजार का ही डिस्कांउट दे रहे हैं। यानी खुले बाजार में चांदी खरीदने-बेचने में 6 हजार रुपए किलो का अंतर है। इसका भार भी उपभोक्ता पर ही पड़ रहा है। 2025 में चांदी से 167%, सोने से 73% रिटर्न निकट भविष्य में सोने और चांदी के भावों में गिरावट की संभावना है। सोने और चांदी के बाजार में अभी जो उथल-पुथल है, वह निवेशक, बुलियन डीलरों व ज्वैलर्स के लिए भी चिंताजनक है।
-डॉ. संजय जोशी, रीजनल मेंबर, जेम्स ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल


