चांपा-उरगा हाईवे: 2 साल में बननी थी सड़क, 3 साल बाद भी अधूरी

जांजगीर| एनएचएआई(भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की उरगा-चांपा फोरलेन सड़क का निर्माण दो साल में पूरा होना था, लेकिन तीन साल बाद भी काम अधूरा है। अभी भी पांच प्रतिशत हिस्सा नहीं बन पाया है। 38.200 किलोमीटर लंबी सड़क की लागत 630 करोड़ रुपए है। उरगा पेट्रोल पंप के पास 200 मीटर सड़क का काम ही शुरू नहीं हुआ है। मड़वारानी, बरपाली, सरगबुंदिया के नजदीक अंडरपास और सर्विस रोड नहीं बन पाई है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस सड़क के निर्माण की अवधि दिसंबर 2023 थी। इसके बाद लगातार एक्सटेंशन दिया जा रहा है। सर्विस रोड कच्ची होने से धूल भी उड़ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *