ट्रैफिक मार्शल पुलिस जिला देहाती एवं पूर्व फौजी सुरजन सिंह खानकोट ने कहा कि आज तक कोई भी सरकार चाइना डोर के बढ़ते चलन को खत्म करने में सफल नहीं हो पाई है। लोग अपने बच्चों को चाइना डोर लाकर दे रहे हैं, जिसके कारण कई पशु-पक्षी और लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों वेरका में एक युवक की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो गई थी। सरकार को जल्द से जल्द एक कानून बनाना चाहिए, जिससे ड्रैगन डोर का उपयोग करने, बेचने और भंडारण करने वालों को हत्यारों की श्रेणी में रखा जाए और घायल या मारे गए व्यक्ति की हत्या का मामला उन लोगों के खिलाफ दर्ज किया जाए।


