स्कूलों में आधार आईडी चालू करने में आ रही मुश्किलों और उसके फायदों के बारे में बताया

एस्सोसियेटेड और प्राइवेट स्कूल ऑर्गनाइजेशन (रजिस्टर्ड) की एक जनरल मीटिंग अम्रितसर में हुई। इस मीटिंग में अमृतसर के लगभग 100 स्कूलों के प्रिंसिपल और मुखियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में स्कूल छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा डिजिलॉकर बनाने के लिए अपार आईडी की सुविधा के बारे में विचार-विमर्श किया गया। आधार आईडी बनाने में आ रही मुश्किलों और उसके फायदे के बारे में सबको बताया। यू डाइस में गलती सुधारने के लिए फार्म एस 2, एस 3 भरने के बारे में भी सभी को सूचना दी गई। मीटिंग की शुरुआत में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी आत्मिक शान्ति हेतु मौन प्रार्थना की गई। डॉक्टर रजनी डोगरा ने नई शिक्षा नीति के प्रारूप और इसके फायदे गिनाते हुए विस्तार से बताया। साथ ही क्लास रूम मोड्यूल के बारे समझाया। एस्सोसियेटेड स्कूलों और पंजाब सरकार के बीच चल रहे मुकदमे के बारे एसोसियशन के लीगल ऐडवाइजर राजपाल वेरका ने सभी स्कूल मुखियों को सूचना दी। इसके इलावा सभी की मुश्किलों को सुनकर उनके साथ-साथ ही समाधान किया गया। कवलजीत सिंह डेनी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी की भागीदारी पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *