चाइना डोर के खिलाफ पुलिस का अभियान:शिकायत करने हेल्पलाइन नंबर जारी, दुकानों का निरीक्षण किया

शाजापुर जिला प्रशासन ने चाइना डोर के उपयोग और विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ाया या कोई दुकानदार या व्यक्ति चोरी छुपे चाइना डोर बेचते हुए पकड़ाया तो उस पर कार्रवाई होगी। मक्सी पुलिस ने दुकानों की जांच की सोमवार को मक्सी पुलिस ने चाइना डोर को लेकर अभियान चलाकर दुकानों की जांच की। पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 75876-36202 भी जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर के विक्रय की सूचना दे सकता है। पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ कर प्रतिबंधित सामग्री ना रखने समझाइश दी। साथ ही नागरिकों को चाइना डोर के खतरों और इसके अवैध होने के बारे में जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, मिलेगा पुरस्कार मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने चाइना डोर से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 75876-36202 जारी किया है। यदि कोई नागरिक चाइना डोर की बिक्री, भंडारण या उपयोग के बारे में जानकारी देता है, तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइना डोर का उपयोग न करें। यह डोर न केवल अवैध है। बल्कि यह गंभीर चोट और दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हमारा उद्देश्य हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चाइना डोर के खिलाफ अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा। जिम्मेदार नागरिक बनें सुरक्षित समाज की नींव रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *