अमृतसर | थाना वेरका पुलिस ने 30 चाइना डोर गट्टुओं सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव पंडोरी निवासी अजयपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को बस अड्डा वेरका नाकाबंदी के दौरान युवक को रोका। युवक एक बड़ी पॉलिथीन में कुछ लेकर आ रहा था। जांच करने पर चाइना डोर गट्टू बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।


