चाइना डोर के 60 गट्टुओं समेत 1 गिरफ्तार

लुधियाना| चाइना डोर की बिक्री के मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने 60 गट्टुओं समेत एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाइक पर एक व्यक्ति डोर को लेकर जा रहा है। इसके बाद समराला चौक के पास आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास प्लास्टिक के थैले की चेकिंग के दौरान 60 गट्टुओं को बरामद किया। उसके बाद आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हरप्रीत सिंह वासी करमस कॉलोनी, टिब्बा रोड के रूप में हुई है। आरोपी पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *