चाइना डोर को लेकर फैलाई जागरूकता

जालंधर| सिख संघर्ष कमेटी ने वीरवार को दुकानदारों, बच्चों और आम लोगों को चाइना डोर के नुकसान के बारे में जागरूक किया और इसे न बेचने की अपील की। कमेटी के प्रधान विक्की सिंह खालसा ने कहा कि चाइना डोर की वजह से हर दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं और कई बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है। चाइना डोर न सिर्फ इंसानों के लिए, बल्कि जानवरों और पक्षियों के लिए भी बहुत जानलेवा है। उन्होंने कहा कि यह चाइना डोर नहीं, बल्कि यह खूनी डोर है। उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि चाइना डोर बेचने या खरीदने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें, और किसी भी तरह की खतरनाक डोर न खरीदें, ताकि जान-माल का नुकसान न हो। कमेटी ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए चाइना डोर की बिक्री तुरंत बंद कर दें। यहां सुरजीत सिंह मुसाफिर, सोनू फिरोजपुरिया, नवजोत सिंह चिंटू, सुखदेव सिंह परमार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *