चाइना लहसुन विरोध में भारतीय किसान संघ:उज्जैन-घटि्टया के किसान मंगलवार को कृषि उपज मंडी में करेंगे प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत मंगलवार को उज्जैन की कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन करेगा। बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचकर चीन से आयात होने वाली लहसुन को लेकर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। भारतीय किसान संघ के भारत सिंह बैस ने बताया कि कल सुबह 11 बजे किसान संघ उज्जैन और घट्टिया से जुड़े किसान चिमनगंज मंडी में एकत्रित होकर चीन से आयात होने वाली लहसुन को लेकर प्रदर्शन करेंगे। बैस ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लहसुन आयात करने से देश के किसानों की फसल के दाम गिर रहे हैं। उनकी फसलें खराब हो रही हैं। जबकि चाइना का माल खराब है और वो सेहत के लिए भी खतरनाक होता है। इसके चलते केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *