चाइनीज मांझे से बचने के लिए मोल्ड स्टिक लगाई:समाज सेवा समिति के युवा आगे आए, सार्वजनिक जगहों पर बाइक-साइकिल पर बांधे सुरक्षा कवच

सीकर में मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने फिलहाल कोई विशेष इंतजामात नहीं किए हैं। चाइनीज मांझे से हर साल होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए सामाजिक संगठन सर्व समाज सेवा समिति के युवा आगे आए हैं। सर्व समाज सेवा समिति के युवाओं ने शहर के हॉटस्पॉट्स पर साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर मोल्ड स्टिक लगाना शुरू किया है। सर्व समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहीम चौहान ने बताया कि मकर संक्रांति को सभी समाज के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन चाइनीज मांझे की वजह से हर साल काफी दुर्घटनाएं होती हैं, इन दुर्घटनाओं में आमजन और पशु-पक्षी भी शिकार बनते हैं। दोपहिया वाहनों पर जाते समय अचानक चाइनीज मांझा सामने आने पर कई बार दुर्घटना हो जाती है। चाइनीज मांझे पर रोकथाम के आदेशों के बावजूद इसकी बिक्री रूक नहीं रही है। दोपहिया वाहन सवारों को दुर्घटना से बचाने के लिए सर्व समाज सेवा समिति ने मकर संक्रांति तक मोल्ड स्टिक बांधने का काम शुरू किया है। सार्वजनिक जगहों पर एकसाथ बाइक और साइकिल पर मोल्ड स्टिक बांधकर एक सुरक्षा कवच देने का काम किया जा रहा है। जिला कलेक्ट्रेट, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, जांटिया बाजार, एसके हॉस्पिटल और रेल्वे स्टेशन पर समिति के मो. शाहरुख, एडवोकेट फिरोज मुगल, मोहम्मद कैफ और बुनियाद अली ने मोल्ड स्टिक बांधी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *