चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 545 मतदान कर्मियों का किया गया रेंडमाइजेशन

भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नामांकनों में से चार उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिसमें उदय मांझी, माधो मुंडा, प्रकाश सिंह कोड़ाह और बीरबल हाइबुरु शामिल हैं। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। जिसमें अनुप्रिया सोय, उत्तम कुमार बलमुचू, विजय सिंह गागराई, विजय सिंह सुंबरुई और सन्नी उरांव का नाम शामिल है।‌ वहीं 9 वार्ड पार्षद के प्रत्याशी भी नाम वापसी किए हैं। जिसके साथ वार्ड संख्या 1 से 23 तक में 79 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं। नाम वापसी वार्ड संख्या 1 से मनोज कुमार साहू, वार्ड संख्या 6 से अरफी अली, वार्ड संख्या 10 से चार उम्मीदवार नाम वापस लिया है। जिसमें उमाशंकर गिरि, जितेंद्र लाल गुप्ता, मनीष कुमार विश्वकर्मा, रवि कुमार साहू है। इसके अलावा वार्ड संख्या 13 से गुरिया देवी, वार्ड संख्या 15 से पूर्णिमा महानंद और वार्ड संख्या से बिनोद महतो नाम वापसी की है। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन यह बड़ा बदलाव देखने को मिला। पार्टी संगठन और आपसी सहमति के चलते कुछ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। जिससे चुनावी मुकाबला अब और अधिक स्पष्ट हो गया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की गई हैं और अब शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन शनिवार को होगा। इसके बाद चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो जाएगा। इधर, स्थानीय जनता में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उम्मीदवारों से जवाबदेही की अपेक्षा कर रहे हैं।
चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 के सफल संचालन के तदर्थ उप विकास आयुक्त सह वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र हेतु कुल 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिनमें 109 पीठासीन पदाधिकारी और 109-109 पी 1/पी 2/पी 3/पी 4 शामिल हैं। उक्त रेंडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़ उपस्थित थे। चाईबासा| चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थियों के नाम वापसी का दिन था। इस दौरान अध्यक्ष के लिए नामांकन कर चुकी महिला रूही खातून व भाजपा नेता मुकेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर अब कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इधर पार्षद के लिए वार्ड 11 से खालिदा जिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस वार्ड में अब दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। इस प्रकार देखा जाए तो वार्ड 1 से 21 तक के लिए कुल 103 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। इसमें पुरुष 52 और महिला 51 शामिल हैं। वार्ड 11 से नाम वापस लेने वाली खालिदा जिया ने बताया कि वह अपने पति के समर्थन में अपना नाम वापस ले ली है। चूंकि उनके पति भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन वापस लेने वाले सभी लोग स्वयं निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर अपना नाम वापस लिया। विभिन्न वार्डों में मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशी वार्ड संख्या 6, 7 और 13 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित वार्ड संख्या एक : प्रकाश कुमार मंडल, रेखा शर्मा जेना, स्वपन कुमार मिस्त्री। वार्ड संख्या 2 : जिंगी पूर्ति, प्रीति हीरो, बिनोती सामड। वार्ड संख्या 3 : रीना सतपति, रेखा मुखी, लीला प्रसाद, शशि दुबे। वार्ड संख्या 4 : आनंद कसेरा, राजू प्रसाद कसेरा। वार्ड संख्या 5 : अरुण कुमार साव, गौतम रवानी, राजेश शुक्ला। वार्ड संख्या 8 : रुपेश कुमार रवि, रोकी राम रवि, संजय पासवान। वार्ड संख्या 9 : चमन लाल, जितेंद्र कुमार झा, रफीद अहमद अंसारी, विक्की शर्मा, सखावत हुसैन, सोहेल असलम, संजय कुमार तिवारी। वार्ड संख्या 10 : कमलेश कुमार, पूजा गिरी, शंभू साव। वार्ड संख्या 11 : काजल देवी, एस पुष्प लता, संतोषी देवी। वार्ड संख्या 12 : कृष्णा देव साह, प्रदीप दास, श्याम यादव, संजय मिश्रा। वार्ड संख्या 14 : रानी रजक, सीता तांती, सुनीता देवी। वार्ड संख्या 15 : रामनवमी प्रसाद, रितु देवी, सुनीती बाग। वार्ड नंबर 16 : राजेश्वरी मुखी, रितु मुखी। वार्ड नंबर 17 : विनय कुमार बर्मन, राजा प्रसाद, हुली देवी। वार्ड संख्या 18 : दुर्गा महतो बदरुन निशा, मो नूरुद्दीन, मो शाहरुख। वार्ड संख्या 19 : उजमा खातून, जहां आरा, तराना आजमी। वार्ड संख्या 20 : सरोजा देवी, सुमित्रा देवी, सुलेखा दत्ता। वार्ड संख्या 21 : आशा कुमारी, जेनेविभा निशा टोपनो, भीमसेन होनहागा, रवि कुमार बांकिरा, विजय सिंह सुंबरुई, संदीप केरकेट्टा, हेमवती हेंब्रम। वार्ड संख्या 22 : उषा कुजूर, जोशीला सामड, ज्योति केरकेट्टा मंजू मिंज, स्नेहलता भेंगरा। वार्ड संख्या 23 : अजय कश्यप, बिस्वास माझी, राम जामुदा, विवेक बाजरा, विशाल मुंडा, साइमन जोसेफ गागराई, सीताराम तैसूम और संजय केरकेट्टा। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के तीन वार्ड 6, 7 और 13 निर्विरोध निर्वाचित हो गया है। वार्ड संख्या 7 सिंघल प्रत्याशी तथा वार्ड संख्या 6 और 7 में प्रत्याशी के नाम वापसी से निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। वार्ड संख्या 6 से शाहीन तबस्सुम, वार्ड संख्या 7 से विजय कुमार साव तथा वार्ड पार्षद 13 से माया रानी मल निर्विरोध चुने गए हैं। रूही पति के समर्थन में व मुकेश ने पार्टी हित में लिया नाम वापस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वाली एक मात्र महिला प्रत्याशी रूही खातून ने बताया कि वह अपने पति फैयाज खान के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। चुकी उनके पति ने भी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेने वाले भाजपा नेता मुकेश कुमार ने बताया कि वह पार्टी हित में अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन ही सर्वोपरि है। पार्टी के दिशा-निर्देश पर आगे का काम करेंगे। शनिवार को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालयों से सभी प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। प्रतीक चिह्न सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशियों के बीच आवंटन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *