चाईबासा-खूंटी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 18 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया। सुरक्षाबलों ने सभी विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते की मदद से डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह विस्फोटक प्लांट किया था। नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम सभी IED का वजन तीन-तीन किलो तक था। डिफ्यूज के दौरान जोरदार धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। दरअसल, चाईबासा-खूंटी जिला पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर भाकपा माओवादी नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आईईडी किया बरामद पुलिस और सुरक्षा बलों ने अड़की थाना के कोचांग के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 18 IED बमों को बरामद कर नष्ट कर दिया। नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के अभियान को रोकने और उन्हें निशाना बनाने के लिए ये आईईडी बम प्लांट किया था। चाईबासा और खूंटी जिला पुलिस ने झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आईईडी बमों को बरामद कर नष्ट कर दिया। —————- ये भी खबर पढ़िए 10 किलो का IED बरामद, किया गया विस्फोट:सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाया था, नक्सलियों का मंसूबा विफल पश्चिमी सिंहभूम में सीआरपीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया। सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…


