चाईबासा में आंधी-बारिश से साईं महोत्सव का पंडाल गिरा:9 लोग घायल, भजन संध्या कार्यक्रम से पहले हुआ हादसा; शहर में बिजली गुल

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में गुरुवार शाम आई आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। गांधी मैदान में साईं महोत्सव का पंडाल टूटकर गिर गया। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक मौसम बदला और मचाई तबाही
घटना उस समय हुई, जब शाम को होने वाले भजन संध्या कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पंडाल नहीं टिक सका और धराशायी हो गया। कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए इधर, आंधी-तूफान की वजह से पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे पर पेड़ के गिरने से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *