चाईबासा में उल्लास पूर्वक मनाई गई होली

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला की राजधानी चाईबासा में छोटी छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति एवं धूमधाम पूर्वक होली का त्यौहार मनाया गया। होली का त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए जिला पुलिस बल भी सक्रिय रही। होली का नशा आदिवासी उरांव समाज का गुरुवार को भी नहीं उतरा। उरांव समाज के लोग सड़कों पर होली खेलते दिखे। वहीं होली के बीच बुधवार को कुम्हार टोली में मुहल्ले के चार लोगों ने घर के अंदर घुसकर मांगा टोप्पो तथा उसकी पत्नी की पिटाई की। पत्नी ने घायल पति का सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद सदर थाना में चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करायी है। बताया गया की होली के अवसर पर घर में उत्साह मना रहे थे तभी चार लोग घर पर घूस आए और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव में उतरी पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *