पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र में एक जनरल स्टोर से 161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने दुकान की मालकिन संगीता तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष छापामारी दल ने सिद्देश्वर मंदिर के पास स्थित संगीता तिवारी के जनरल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। संगीता तिवारी पहले भी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में जेल जा चुकी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ सदर थाना, चाईबासा में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि संगीता तिवारी की गिरफ्तारी पुलिस की कार्रवाई के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 82/2021, दिनांक 04 अगस्त 2021 के तहत धारा 21/22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। संगीता तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है गिरफ्तार महिला की पहचान संगीता तिवारी (50) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय चंद्रशेखर तिवारी की पत्नी हैं और बड़ा नीमडीह, सदर थाना, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की निवासी हैं। संगीता तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। जब्त किए गए सामानों में 161 पुड़िया ब्राउन शुगर शामिल है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, सदर चाईबासा के थाना प्रभारी तरुण कुमार, महिला थाना सदर चाईबासा की थाना प्रभारी शीला मिंज, विशेष छापामारी दल के पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।


