चाका ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 65.01% वोटिंग:महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले, चुनाव शांतिपूर्ण रहा

शहडोल जिले की जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाका में सरपंच पद के लिए सोमवार को उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 65.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। इस उपचुनाव की सबसे खास बात महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने मतदान के प्रतिशत में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। ग्राम पंचायत चाका में कुल 763 पंजीकृत मतदाताओं में से 392 महिलाएं और 371 पुरुष शामिल थे। मतदान के आंकड़ों के अनुसार, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.07 रहा, जबकि 63.88 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम मतदान के लिए माध्यमिक शाला भवन चाका में केंद्र क्रमांक 142 बनाया गया था, जहां सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। इस केंद्र पर कुल 259 महिलाओं और 237 पुरुषों ने अपने वोट डाले। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह रहीं और अधिकारियों ने लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *