चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से पीछा कर परेशान कर रहा था आरोपी, 13 मामले दर्ज, हिस्ट्रीशीटर को भी दबोचा

जोधपुर में एक नाबालिग का महीनेभर से पीछा कर परेशान करने करने वाले आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ भी की थी। वहीं पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया। जोधपुर कमिश्नरेट की देवनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने करीब महीनेभर पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसका पीछा करता है और लगातार उसे परेशान कर रहा है। आरोपी के खिलाफ 13 मामले दर्ज
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- आरोपी सचिन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू की नोक पर डराता-धमकाता था। नकबजनी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा
वहीं नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर विनोद सिंह निवासी खेजड़ला हाल निवासी राजीव गांधी कॉलोनी को भी सोमवार देर रात पकड़ लिया गया। विनोद नकबजन है और इसके खिलाफ प्रताप नगर पुलिस थाना में कई मामले दर्ज हैं। प्रताप नगर थाने में इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *