चाकू टिकाकर 9 हजार रुपए व मोबाइल लूटने वाले 4 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव काम से लौट रहे दो लोगों पर चाकू टिकाकर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग हैं। सुकुलदैहान पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। सुकुलदैहान पुलिस ने बताया कि घटना 5 जनवरी की है। ग्राम पुरैना में रहने वाले दुलारचंद वर्मा और टाकेश वर्मा अपने काम से लौट रहे थे। दोनों रात 10.30 बजे लिटिया के पास पहुंचे थे, तभी चार आरोपियों ने उनका रास्ता रोका और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 9 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूट लिए। दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी पेमेंद्र साहू उर्फ दादू और गणेश यादव सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपराध स्वीकार लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *